लखनऊ
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार का संविधान को कुचलने का इतिहास रहा है।
मौर्य ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अपने को अंग्रेजी शासन का असली उत्तराधिकारी मानने वाले गांधी परिवार को भारत के संविधान से कभी कोई खास लेना-देना नहीं रहा बल्कि उसे 'कुचलने' का इतिहास रहा है।" मौर्य ने कहा "अंग्रेजियत' में डूबा गांधी परिवार अगर कायदे से भारतीय संविधान पर अमल करता, तो उसे आज संविधान अपने 'माथे पर लेकर घूमना' नहीं पड़ता।"

More Stories
कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति का बड़ा अवसर
इन्वेस्ट यूपी और जापान टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर के बीच समझौता
देश के स्वाभिमान, अस्मिता व स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान से जुड़ा है वंदे मातरम्