नई दिल्ली
दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही आज शाम के समय आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी थी और येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 जून की शाम को दिल्ली में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर रात में आंधी तूफान आ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
इसके बाद 29 जून को भी शाम और रात को आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक के लिए भी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। 30 जून और एक जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 25-26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि 2 जुलाई को ये 35 और 27 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

More Stories
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में जुटेगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बड़ा फैसला, अफसरों के ट्रांसफर पर लगी रोक
शारदा विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव में दिखी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक