रायपुर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 22 जून रविवार से मौसम में बदलाव हो सकती है। पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
मानसून के आगमन से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। हालांकि अब धमी होने की संभावना है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में सुबह से ही बादल हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दोपहर या शाम के समय बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 21 जून को सरगुजा संभाग के जिलों में एक दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई है। साथ ही एक दो जगहों पर भारी बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग और राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल
1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया में 156 खिलाड़ी पात्र