ग्वालियर
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. पोहरी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज का स्लैब अचानक गिर गया. हादसे के समय पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर रात के समय भी काम में जुटे हुए थे. बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के स्लैब डाला जा रहा था, जो अचानक नीचे गिर गया.
इस दुर्घटना में काम कर रहे छह मजदूर स्लैब की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल मौके पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

More Stories
महाकाल और बागेश्वर धाम का जलवा, मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, परमाणु ऊर्जा और कोल गैसीकरण पर नई नीतियां लाएगी सरकार
श्योपुर के कूनो में बढ़ रहा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीताएं बनीं मां; प्रोजेक्ट चीता को मिली नई कामयाबी