नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मैरिज गार्डन के सामने करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।दरअसल, पूरी घटना गाडरवारा क्षेत्र की है। यहां श्री पैलेज मैरिज गार्डन के सामने अचानक बिजली की चपेट में कुछ लोग आ गए। हादसे के बाद 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज जारी है।
सभी मृतक और घायल गाडरवारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
‘कैप्चर मोमेंट्स, टेल स्टोरीज़’ थीम पर आरएनटीयू में विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन
पोषण सेवाओं को नई रफ्तार, THR व्यवस्था में बदलाव से बच्चों और महिलाओं को मिल रहा अधिक प्रभावी लाभ
मकान मालिक के रहने की सुविधा पर किराएदार नहीं करेगा फैसला! हाईकोर्ट की इंदौर मामले में बड़ी टिप्पणी