अहमदाबाद
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हुआ। इस हादसे ने 37 साल पहले हुए विमान हादसे की यादें ताजा कर दी। तब हुए हादसे में कुल 137 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में बोइंग 737-200 खराब दृश्यता के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान नोबल नगर के एक खेत में गिर गया। इस हादसे को भारतीय इतिहास के सबसे घातक विमान दुर्घटना के रूप में देखा जाता है।
बात साल 1988 की है। 19 नवंबर को बोइंग 737-200 विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान दृश्यता कम होने के कारण विमान को नीचे उतरने में समस्या हो रही थी। इस दौरान उतरने के प्रयास में प्लेन एयरपोर्ट के पास नोबल नगर के पास एक धान के खेत में गिर गया था। यहां जमीन से टकराने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार 135 लोगों में से 133 की मौत हो गई थी। 2 लोग बच गए थे।

More Stories
Axis My India के प्रदीप गुप्ता का बड़ा दावा, अगले दो दशक तक BJP रहेगी ताकतवर
रुपये के खेल से बढ़ सकती है आम आदमी की मुश्किल, सरकार की बड़ी तैयारी
सेमीकंडक्टर से टेक्नोलॉजी तक, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे ने खोले विकास के नए रास्ते