लखनऊ
यूपी में पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी का माहौल है। हर तरफ जैसे आग बरस रही है। लगभग 22 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक और दो जिलों का तापमान 45 डिग्री से अधिक हो गया है। उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी के साथ लू की चपेट में रहे। झांसी और आगरा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के आगरा, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिणी व पश्चिमी यूपी के लगभग 14 जिलों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाईट का प्रकोप रहेगा। साथ ही पश्चिमी यूपी और एनसीआर के लगभग 25 जिलों के लिए लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश के लगभग 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से अगले एक दो दिन बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के कई जिलों में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाइट का प्रकोप रहेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा।

More Stories
UP News: आगरा मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर दिखेगी रामायण, खास थीम से सजेगा मेडिकल कॉलेज
UP में शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की तैयारी, प्रशस्त 2.0 से लाखों शिक्षकों को मिला मंच
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा