ऋषिकेश
ऋषिकेश में कौडियाला के पास रविवार को दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। अलसुबह दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस और हरियाणा के यात्रियों की कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। कार में सवार दो तीन घायल यात्रियों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

More Stories
FSSAI की बड़ी कार्रवाई! Flipkart, Amazon, Coca-Cola समेत 150 कंपनियों को नोटिस, ये है वजह
भारत को सुखोई-57 देने की तैयारी में रूस, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में उत्पादन का प्रस्ताव
विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से रूठकर निकली थी घर; नाले में मिला शव