भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 74 बंगले स्थित स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय के नवनिर्मित विंग की गृह प्रवेश पूजा में सम्मिलित हुए और समाचार पत्र समूह के संपादक मंडल, पत्रकारगण और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। पूजन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय भी सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, समूह संपादक अतुल तारे, प्रबंध संपादक सौमित्र जोशी, सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, स्थानीय संपादक चंद्रवेश पांडे, सहित जनप्रतिनिधि और पत्रकार गण उपस्थित थे।

More Stories
डीजीपी कैलाश मकवाणा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लाल परेड ग्राउंड से करेंगे फ्लैग ऑफ
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती