भोपाल
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा “परिषद (NCTE) फ़िलहाल एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस बार NCTEने मध्य प्रदेश के बीएड कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई की है। NCTE ने मध्य प्रदेश के 11 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। मान्यता रद्द किए जानें वाले कॉलेजों में तीन कॉलेज राजधानी भोपाल के हैं। NCTE ने परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट जमा न करने पर यह कार्रवाई की है।
दरअसल NCTE की पश्चमी क्षेत्रीय समिति ने मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों के कुल 380 कॉलेजों की मान्यता सत्र 2025- 26 के लिए रद्द कर दी है। इनमें सबसे अधिक 295 कॉलेज महाराष्ट्र के हैं, जबकि मध्य प्रदेश के 11 बीएड कॉलेज, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के भी कईं कॉलेज शामिल हैं। दरअसल इस कार्रवाई की वजह समय पर कालेज संचालकों द्वारा दस्तावेज जमा नहीं किये गए थे। नियमानुसार हर साल भरने वाली परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट ( पीएआर) जमा नहीं की थी।
इन कॉलेजों में मान्यता हुई रद्द
सूची के अनुसार, भोपाल के श्री साईनाथ महाविद्यालय और भोज विश्वविद्यालय (ओपन यूनिवसिटी) सहित तीन कॉलेज, ग्वालियर के ऋषिकुल ग्रुप ऑफ बीएड कालेज और फरीदा एजुकेशन सोसाइटी, रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और नीरांचलम शिक्षा महाविद्यालय, सतना के स्वामी नारायण दास शिक्षा कॉलेज और सागर के पंडित बीडी मेमोरियल बीएड कॉलेज, द्रोणाचार्य एकेडमी और’ पंडित मेमोरियल बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द की गईं है।
सबसे अधिक कॉलेज महाराष्ट्र से
महाराष्ट्र: 295 कॉलेज
मध्यप्रदेश: 11 बीएड कॉलेज
राजस्थान व छत्तीसगढ़: शेष कॉलेज
NCTE के चेयरमैन ने की पुष्टि
इसकी पुष्टि पशिचमी क्षेत्रीय समिति के चेयरमैन डॉ. शैलेश नारायण भाई जाला द्वारा जारी की गईं बैठक की कार्यवृत्त (मिनिट्स) में की गई है। मध्यप्रदेश में जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें मध्य प्रदेश भोज, (ओपन ) विश्वविद्यालय भी शामिल है। विश्वविद्यालय अपने डिस्टेंस लर्निंग बीएड प्रोग्राम के तहत हर वर्ष 1000 सीटों पर छात्रों को प्रवेश देता था। अब यह कायंक्रम सत्र 2025-26 से मान्यता प्राप्त नहीं रहेगा।
बीएड कॉलेज की मान्यता NCTE क्यों रद्द करता है?
अगर कोई बीएड कॉलेज समय पर परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (PAR) और अन्य जरूरी दस्तावेज NCTE को जमा नहीं करता, तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है।
भोज विश्वविद्यालय का डिस्टेंस बीएड प्रोग्राम भी बंद
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय को हर साल डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से 1000 छात्रों को बीएड कोर्स में प्रवेश देने की अनुमति थी। अब एनसीटीई ने इस प्रोग्राम की मान्यता भी रद्द कर दी है, जिससे 2025-26 के बाद यह कोर्स मान्य नहीं रहेगा।
भोज विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुशील मंडेरिया ने बताया कि बीएड कोर्स की मान्यता रद्द होने की जानकारी निदेशक से ली जाएगी। एनसीटीई से चर्चा कर समाधान किया जाएगा।
बीएड कॉलेज मान्यता रद्द होने के कारण
PAR रिपोर्ट न देना: सालाना परफॉर्मेंस रिपोर्ट जमा नहीं करना
शैक्षणिक ढांचे में कमी
प्रशिक्षकों की अनुपलब्धता
प्रशिक्षण मानकों का उल्लंघन

More Stories
उप मुख्यमंत्री का दावा: हिनौती गौधाम बनेगा गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती का आदर्श केंद्र
रीवा के राजस्व विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: बिना किसी सरकारी आदेश के बदल दिया गया किसान की जमीन का नक्शा, RTI में हुआ सनसनीखेज खुलासा सिरमौर/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तहसील सिरमौर अंतर्गत ग्राम पिपरी में राजस्व अभिलेखों के साथ गंभीर छेड़छाड़ और ‘डिजिटल फर्जीवाड़े’ का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी भूमि का नक्शा बिना किसी आवेदन, बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कंप्यूटर रिकॉर्ड (पोर्टल) पर बदल दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम पिपरी निवासी आशीष मिश्रा (पिता श्री सम्पत प्रसाद मिश्रा) ने अपनी आराजी क्रमांक 88/1 एवं 88/2 के नक्शे में हुई संदिग्ध तरमीम (संशोधन) को लेकर सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी। महीनों के चक्कर लगवाने और प्रथम अपील के बाद जो जवाब विभाग से मिला, उसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। RTI में विभाग ने खुद स्वीकारी ‘अंधेरगर्दी’: लोक सूचना अधिकारी एवं नायब तहसीलदार वृत्त बैकुण्ठपुर ने अपने लिखित प्रतिवेदन (पत्र क्रमांक 292/2026 दिनांक 06/02/2026) में स्वीकार किया है कि: कंप्यूटर नक्शे में तो तरमीम (बदलाव) दिख रहा है, लेकिन मूल पटवारी नक्शा शीट (Field Map) में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। राजस्व अभिलेखों (खसरा आदि) में इस तरमीम से संबंधित कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग को यह भी नहीं पता कि यह बदलाव किस वर्ष में हुआ और किस अधिकारी के आदेश से किया गया। यानी बिना किसी फाइल और बिना किसी आदेश के रातों-रात कंप्यूटर पर नक्शा बदल दिया गया। पीड़ित का आरोप: “राजस्व अमले की मिलीभगत से हुआ खेल” पीड़ित आशीष मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इसके लिए दो बार आवेदन दिए और कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी और संबंधित राजस्व कर्मचारियों ने निजी स्वार्थ के चलते अभिलेखों में कूट-रचना (Forgery) की है। पीड़ित ने अब एसडीएम सिरमौर से मांग की है कि इस अवैध तरमीम को तत्काल निरस्त किया जाए और उन दोषियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए जिन्होंने सरकारी पोर्टल के डेटा के साथ छेड़छाड़ की है। अधिकारियों की चुप्पी: बिना आदेश के नक्शा बदलने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ‘डिजिटल सेंधमारी’ को सुधारता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय (High Court) की शरण लेंगे। संपर्क हेतु (Contact Info): आशीष मिश्रा (पीड़ित) ग्राम पिपरी, तहसील सिरमौर, रीवा मोबाइल: 8959446240
उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए किया भूमि पूजन