भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद खजुराहो श्री वी.डी. शर्मा साथ थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर महाराणा प्रताप ने देशभक्ति की मिसाल प्रस्तुत की। स्वाधीनता के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष, मातृभूमि के लिए स्वाभिमान का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्रता की अलख जगाई और बाजीराव पेशवा को साथ जोड़कर स्वदेशी ताकतों को मजबूत करने का जो कार्य किया वह उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती की रक्षा के लिए समर्पित मेवाड़ की धरती के अमर नायक महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल का जीवन सदैव पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और बलिदान की अनुपम प्रेरणा देता रहेगा।

More Stories
श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में भोपाल में गुप्त श्रीविद्या साधना, जुटेंगे 1100 वैदिक आचार्य
‘शस्त्र-पूजन शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक’, विजयादशमी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
1600 करोड़ के भोपाल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का बदला प्लान, फंड जुटाएगी SPV