भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोरखनाथ मठ के पूर्व पीठाधीश्वर एवं पूर्व सांसद, परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि अवैद्यनाथ जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन लोक कल्याण और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके प्रखर विचार एवं कृतित्व युगों-युगों तक जनसेवा और समाज उत्थान के प्रयासों को सुदृढ़ता देते रहेंगे।
महंत अवैद्यनाथ जी महाराज नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने आध्यात्मिक पथ पर समाज का मार्गदर्शन कर जनसेवा की मिसाल पेश की।

More Stories
CM मोहन यादव बोले- खेल-खेल में गणित को बनाया जा सकता है आसान और रोचक, छात्रों के लिए दिया खास संदेश
CM मोहन यादव ने उप स्वास्थ्य केंद्र तलून का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
अमित शाह पर किताब लिखकर चर्चा में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, 8 महीने बाद गृहमंत्री को भेंट की पहली प्रति