भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय रास बिहारी बोस जी की जयंती पर उन्हें नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर स्व. रास बिहारी बोस के बलिदान और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता की अलख जगाने से लेकर आज़ाद हिंद फौज की स्थापना तक उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मां भारती के चरणों में अर्पित कर दिया। वे अनंतकाल तक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. बोस का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

More Stories
CM मोहन यादव का अनोखा अंदाज, बीच रास्ते रुककर बच्चों से मिले मुख्यमंत्री और जाना हालचाल
MP News: आयुष्मान भारत योजना से 69 अस्पतालों की छुट्टी, भोपाल के 27 अस्पताल भी सूची से बाहर
Diwali-Chhath Special Trains: त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से शुरू होंगी 3 विशेष ट्रेनें