बहराइच
यूपी के बहराइच में शुक्रवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसकी भाषा काफी अजीब है। जो स्थानीय निवासियों से काफी अलग है। एसएसबी ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी।
मामला मोतीपुर क्षेत्र का है। यहां भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक घूम रहा था। एसएसबी जवानों को शंका हुई तो उसे रोका। उससे बातचीत करके उसका पता और टहलने का कारण पूछा। इस पर उसने जिस भाषा में जवाब दिया, वह पहले तो किसी को समझ में ही नहीं आई। इस पर शक और गहरा गया।
एसएसबी जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी हालत देखते हुए सुरक्षाबलों ने उसे सुजौली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसके घुसपैठिया होने की आशंका जताई जा रही है।
बॉर्डर पर कड़ी कर दी गई है सुरक्षा
दरअसल, नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के घुसपैठ की आशंका से बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 1500 अतिरिक्त एसएसबी और 200 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो लगातार गश्त करके सीमा पर नजर रख रहे हैं।

More Stories
100 एमएलडी क्षमता वाले बिजनौर एसटीपी की परियोजना पर चल रहा काम
यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में जापानी दल ने किया ताजमहल का दीदार
9वीं कक्षा से हटाया गया तीसरी भाषा का R3 नियम, 10वीं बोर्ड परीक्षा में होंगे CBSE के नियम लागू