शिलांग,
मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स जिले में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को बाजेंगडोबा थानाक्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांवों में उनके घरों से हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने ‘फेसबुक’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे गारो भाषा में भारत के खिलाफ नारे लगाते और पाकिस्तान का समर्थन करते नजर आ रहे थे।
जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जिला प्रशासन द्वारा 15 मई को दोनों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कल (शनिवार को) उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।”
इससे पहले, पहलगाम आतंकवादी हमले के एक सप्ताह बाद पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक व्यक्ति को अपने ‘फेसबुक’ पेज पर घृणास्पद सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

More Stories
पति ने कहा- बच्चा मेरा नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर किया DNA टेस्ट, पत्नी की आपत्ति पर उठाए सवाल
क्या खेल बनेगा मौलिक अधिकार? बच्चों की मोबाइल हैबिट पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, स्कूलों में 90 मिनट स्पोर्ट्स पीरियड की मांग
Cockroach Protest Case: SC बनाएगा हाई-लेवल जांच समिति, विशेषज्ञों और अधिकारियों को मिल सकती है जिम्मेदारी