जबलपुर
उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरूवार को जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया। उन्होंने इसे हाईटेक बनाने के लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना के प्रयासों की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा के साथ राजस्व अभिलेखागार के अवलोकन के दौरान सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, रत्नेश सोनकर और राजकुमार पटेल भी मौजूद थे।

More Stories
किसानों की समृद्धि पर CM डॉ. मोहन यादव का जोर, बलराम कृषि महोत्सव से खेती को मिल रही नई दिशा
मध्यप्रदेश में 27% OBC आरक्षण क्यों नहीं हुआ लागू? हाईकोर्ट ने फैसले में उठाए ये 5 अहम सवाल
जबलपुर को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत! मार्च 2027 तक पूरा होगा 113 किमी आउटर रिंग रोड का काम