भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाजवादी विचारधारा को मजबूती दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनता को जागरूक किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि डॉ. लोहिया का सामाजिक न्याय और समरसता के प्रति समर्पण अतुलनीय है। स्वतंत्र भारत के विकास में उनकी भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने जन-जन को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें डॉ. लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

More Stories
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षिका द्वारा किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों को सराहा, शिक्षिका को मिला प्रोत्साहन पत्र