भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ।

More Stories
विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन
देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण