भोपाल
शनिवार को कलेक्टर भोपाल, कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नवागत सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल के नेतृत्व में पृथक पृथक 2 टीमें बना कर देर रात्रि तक रायसेन रोड क्षेत्र एवं बैरागढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर दबिश दी गई । दौरान दबिश आचमन ढाबा,समायरा रेस्टोरेंट,सम्राट रेस्टोरेंट,बनारसी ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, शिवहरे ढाबा, किंग्स ढाबा, श्रीहरि ढाबा, बिग डैडी आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए ।आज की कार्यवाही में कुल 57 प्रकरण पंजीबद किए ।
आज की कार्यवाही में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा ।आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल ने बताया कि ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी ।

More Stories
उज्जैन में भव्य, दिव्य और आपदा मुक्त सिंहस्थ की तैयारी तेज, CM मोहन यादव ने गिनाईं विकास योजनाएं
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू