लाहौर
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने पाकिस्तान की एक अदालत में याचिका दायर कर आतंकी फंडिंग के मामलों में अपनी दोषसिद्धि को चुनौती दी है।
अदालत के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सईद और जमात-उद-दावा के कुछ अन्य नेताओं ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आग्रह किया है कि कई वर्षों से आतंकी फंडिंग के मामलों में उनकी दोषसिद्धि को रद किया जाए।
1 करोड़ डॉलर का रखा है इनाम
संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित सईद को आतंकी फंडिंग के मामलों में जुलाई, 2019 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। बताया जाता है कि सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। हालांकि इस तरह की अपुष्ट खबरें हैं कि वह जेल में नहीं है और किसी सुरक्षित स्थान पर रह रहा है।

More Stories
रूस-यूक्रेन युद्ध पर NATO का बड़ा खुलासा, एक महीने में 50 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक हताहत होने का दावा
Pakistan Diplomacy: सऊदी के समर्थन और ईरान से रिश्तों के बीच फंसा पाकिस्तान, हूतियों के दावे और तीखी बयानबाजी चर्चा में
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में तबाही, बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ में घर-पुल बहे, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किलें