नई दिल्ली
भारत द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की रक्षा संरचना में बड़ी सेंध लगा दी है। इस विशेष सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चिंग ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस को किया तबाह कर दिया है।
इस ऑपरेशन की योजना बेहद गोपनीय तरीके से बनाई गई थी और इसे अंजाम देने में भारतीय सशस्त्र बलों ने अपनी तकनीकी और सामरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की सीमाओं के भीतर स्थित कई रक्षा ठिकाने अब निष्क्रिय हो चुके हैं या भारी क्षति का सामना कर रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने न सिर्फ दुश्मन की तैयारियों को झटका दिया है, बल्कि क्षेत्र में भारत की सामरिक मजबूती को भी फिर से उजागर कर दिया है। यह मिशन भविष्य की संभावित चुनौतियों के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

More Stories
कल बैंक जाने से पहले जान लें, 21 अक्टूबर को किस वजह से बंद रहेंगे बैंक
India-New Zealand FTA: आज से लागू हुआ ट्रेड समझौता, जानें किन चीजों के दाम घटेंगे
चुनाव आयोग के समर्थन में 400 भारतवंशी, हार्वर्ड-MIT के पूर्व छात्रों ने दी चेतावनी