जगदलपुर
फारेस्ट और होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये ऐंठने वाले हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित विभाग में अपनी अच्छी पहचान होने का दावा करता था और भरोसा जीतने के लिए पीड़ितों को वर्दी तक दिखाता था। रकम लेने के बाद मोबाइल बंद कर फरार आरोपित को पुलिस ने आड़ावाल स्थित उसके घर से पकड़ा।
घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया
पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार वैष्णव (38), निवासी आड़ावाल, ने फारेस्ट और होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी नीरबत्ती कश्यप समेत अन्य लोगों से फोन-पे और नगद के माध्यम से रकम ली। पुलिस ने कुल 8.95 लाख रुपये की ठगी का उल्लेख किया है। शिकायत के बाद कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपित के आड़ावाल स्थित घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

More Stories
पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण
कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत: राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी