राजनांदगांव
राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के तहत तीनों जिलों के 8 निकायों में कुल 31 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जिनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं।
राजनांदगांव नगर निगम में कुल 8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जिनमें युवा चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। नवनियुक्त सदस्यों में नागेश यदु, करूणा राजपूत, हर्ष रामटेके, सूर्यकांत श्रीवास, मंजू यादव, भीष्म देवांगन, कृति बोरकर और देवाशीष झा शामिल हैं।
राजनांदगांव नगर निगम के अतिरिक्त अन्य नगरीय निकायों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। डोंगरगढ़ नगर पालिका में लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, जितेंद्र हिरवानी, सविता दरगड़, पूजा नामदेव और लक्ष्मी यादव को जिम्मेदारी मिली है।
डोंगरगांव नगर पंचायत में 3 एल्डरमैन नियुक्त
डोंगरगांव में गुलशन हिरवानी, दयानंद सेन और राजीव वैष्णव नियुक्त हुए हैं। छुरिया नगर पंचायत में संगीता यादव, गुरप्रीत सिंह भाटिया और नीतीश सिन्हा को एल्डरमैन बनाया गया है। एलबी नगर में राजेंद्र तिवारी, घमोतीन चंद्रवंशी और रेखराम यादव को नियुक्त किया गया है।
छुईखदान नगर पंचायत में एल्डरमैन की नियुक्ति
जबकि छुईखदान नगर पंचायत में राजू ऊके, किरण गुप्ता और अर्जुन महोबिया को जिम्मेदारी दी गई है। गंडई नगर पंचायत में टेकन देवांगन, राजेश जायसवाल और अशोक देवांगन, और अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत में देव नारायण कुंभकार, सैयद अजहरूद्दीन और कुंजलता हरमुख को एल्डरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।

More Stories
उच्चहन भूमि में दलहनी-तिलहनी अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन जैसी फसलों की खेती अपनाने की सलाह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई मजबूती
धार्मिक परंपराओं में हिस्सा नहीं लेने पर ग्रामसभा का फैसला, धर्मांतरण कर चुके आदिवासी परिवार को गांव छोड़ने का निर्देश