डिंडौरी
पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी महोदय के निर्देशानुसार डिण्डौरी पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार इनामी बदमाश वांछित अपराधी एवं स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष कुमार यादव के द्वारा माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय कुटुंब न्यायालय डिंडोरी के एमजेसीआर नंबर 148/23 के स्थाई वारंटी रतन सिंह पट्टा पिता हीरा सिंह पट्टा जाति गोंड उम्र 28 साल निवासी जुनवानी को आज दिनांक 1/5/2025 को समनापुर से गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त स्थाई वारंटी की धरपकड़ में चौंकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव, प्रधानरक्षक 221 हरे सिंह सैयाम,आरक्षक रामनिवास राठौर, प्रधान आरक्षक मुकेश परधान व आरक्षक जगदीश की विशेष भूमिका रही है ।

More Stories
भोपाल के कोलार में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव, भगवान राम के आदर्शों पर दिया संदेश
5.50 करोड़ के निर्माण कार्यों पर सवाल, एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई का इंतजार
मध्य प्रदेश में बंपर सरकारी भर्ती, होमगार्ड से स्वास्थ्य विभाग तक मिलेंगी 9,898 नौकरियां