लखनऊ
रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए ) ने लखनऊ स्टेशन के एयर कानकोर्स निर्माण कार्य के लिए 14 से 23 जून तक प्लेटफार्म नंबर चार का मेगा ब्लाक लिया है।
इस कारण 21 ट्रेनें 14 से 23 जून तक लखनऊ न आकर आलमनगर-ट्रांसपोर्टनगर-उतरेटिया होकर चलेंगी। इन ट्रेनों को आलमनगर और उतरेटिया स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव मिलेगा।
यह ट्रेनें आलमनगर-ट्रांसपोर्टनगर होकर चलेंगी
14307 प्रयागराज संगम–बरेली एक्सप्रेस
14241 प्रयागराज संगम–सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस
14242 सहारनपुर–प्रयागराज संगम नौचंदी एक्सप्रेस
15075 शक्तिनगर–टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
15073 सिंगरौली–टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
15074 टनकपुर–सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस
15076 टनकपुर–शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस
13037 हावड़ा–देहरादून एक्सप्रेस
13035 हावड़ा–देहरादून एक्सप्रेस
13038 देहरादून–हावड़ा एक्सप्रेस
13036 देहरादून–हावड़ा एक्सप्रेस
13257 दानापुर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
13258 आनंद विहार टर्मिनल–दानापुर एक्सप्रेस
14523 बरौनी–अम्बाला कैंट एक्सप्रेस
14524 अम्बाला कैंट–बरौनी एक्सप्रेस
15127 बनारस–नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
15128 नई दिल्ली–बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
15119 बनारस–देहरादून जनता एक्सप्रेस
15120 देहरादून–बनारस जनता एक्सप्रेस
14229 प्रयागराज संगम–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
14230 योगनगरी ऋषिकेश–प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
15 से ऐशबाग तक चलेगी सहारनपुर वंदे भारत
सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 15 जून से ऐशबाग से संचालित होगी। इसी तरह 55061 नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर का विस्तार भी 15 जून से ऐशबाग तक होगा। 55061 नकहा जंगल-ऐशबाग पैसेंजर डालीगंज से सुबह 9:12 बजे, लखनऊ सिटी से 9:20 बजे छूटकर ऐशबाग 9:55 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन ऐशबाग से शाम पांच बजे छूटकर लखनऊ सिटी से 5: 11 बजे होते हुए नकहा जंगल की ओर रवाना होगी।

More Stories
सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
गो संरक्षण विशेष: अमेरिका और यूरोपीय देशों तक पहुंच रहा सीएम योगी के गो संरक्षण का प्रभाव
पहली बार कक्षा 6-8 के छात्र भी खेल प्रतियोगिताओं में शामिल, प्रदेशीय खेलों में बड़ा बदलाव